Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

पश्चिमी यूपी में धान खरीद शुरू, पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से होगी शुरुआत

पश्चिमी यूपी में धान खरीद शुरू

लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश में धान की खरीद का शुभारंभ बुधवार 1 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस बार किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान पर विशेष जोर दिया है। खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी और भुगतान सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा। पश्चिमी यूपी में धान खरीद शुरू होने के बाद किसान अपनी उपज की बिक्री करने निकल चुके हैं।

किन जिलों में शुरू हुई खरीद?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और झांसी मंडलों के अलावा लखनऊ मंडल के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में धान खरीद केंद्रों पर आज से गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। ये केंद्र रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

पूर्वी यूपी में कब होगी धान खरीद?

पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसमें चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडलों के साथ लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिले शामिल होंगे।

इस बार सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है:

किसान ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए सुविधा UP किसान मित्र मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। खरीद केंद्रों पर ई-पीओपी (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीनों से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी और किसान सीधे अपना धान बेच सकेंगे।

मोटे अनाज की खरीद भी शुरू

धान के साथ-साथ मोटे अनाजों की खरीद भी आज से शुरू हुई है। इसमें ज्वार, बाजरा और मक्का शामिल हैं। इनका MSP इस प्रकार तय किया गया है:

इन अनाजों की खरीद 31 दिसंबर 2025 तक की जाएगी और इसके लिए भी पंजीकरण जरूरी है।

किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन

सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 जारी किया है, जहां किसान किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी खरीद

प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि पंजीकरण के बिना किसी भी किसान का अनाज नहीं खरीदा जाएगा। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर पंजीकरण कराएं और खरीद केंद्रों पर तय शर्तों के अनुसार अपनी उपज बेचें। धान और मोटे अनाज की खरीद की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का औपचारिक आगाज हो गया है।

ये भी पढ़ें: रबी फसलों की MSP में वृद्धि, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Exit mobile version