Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

अक्टूबर में धान की फसल पर रोगों का बढ़ा खतरा, जारी हुई अहम सलाह

धान की फसल

पटना: अक्टूबर का महिना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही मॉनसून सीजन भी अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। इस समय धान की फसल में रोग और कीट प्रकोप का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए बिहार कृषि विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। विभाग ने खास तौर पर खैरा रोग और गंधी कीट प्रकोप से बचाव के उपाय बताए हैं। साथ ही, किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और कृषि ऐप के जरिए भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अक्टूबर में धान की फसल रोगों के संक्रमण के लिहाज से एक संवेदनशील महिना है।

धान की फसल में खैरा और गंधी रोग क्या है?

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

मिर्च की बुआई का सही समय

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सितंबर माह के अंत तक मिर्च की बुआई करने की सलाह दी है। किसानों को हर हाल में अक्टूबर के शुरुआती तक यह कार्य कर लेना चाहिए। इस समय पर बुआई करने से पौधे मजबूत बनते हैं और उत्पादन बेहतर होता है।

कृषि ऐप से किसानों को मिल रही सुविधा

बिहार कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए कृषि ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए किसान निम्नलिखित सुविधाएं पा सकते हैं:

यह ऐप किसानों के लिए एकीकृत योजना पोर्टल के रूप में काम कर रहा है, जिससे वे खेती से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रबी फसलों की MSP में वृद्धि, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Exit mobile version