महाराष्ट्र में मिर्च की खेती करने वाले किसान इन दिनों परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मिर्च की फसलों पर कीटों का आक्रमण बढ़ने से उत्पादन में भारी गिरावट आई है। भंडारा जिले को चावल उत्पादक जिले के रूप में जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में किसानों ने नगदी फसल के रूप में मिर्च की खेती शुरू कर दी है। इस साल मिर्च पर ब्लैक थ्रिप नामक कीट और बोकड़ा बीमारियों का भारी असर पड़ा है। इससे मिर्च की गुणवत्ता खराब हो गई। इस वजह से मिर्च के उत्पादन में भारी गिरावट देखी जा रही है। वहीं व्यापारियों ने भी ऐसी मिर्च की खरीद से मुंह मोड़ लिया है। इससे मिर्च की खेती करने वाले किसान आर्थिक संकट में हैं।
previous post
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
