जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर से लंपी स्किन बीमारी की आहट सुनाई देने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में गायों में लंपी के लक्षण दिखाई दिए हैं। अजमेर जिले के रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र के गांव कोटड़ी और करडाला में 15 गायों में लंपी के लक्षण देखने को मिले हैं। पशु चिकित्सकों ने गायों के खून, धाव व नाक से सैंपल लेकर भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेट्री भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर गायों का सही तरीके से इलाज शुरू किया जाएगा। बता दें कि लंपी महामारी के वक्त पर किशननढ़ और रूपनगढ़ उपखंड में 810 गायों की मौत हुई थी। अजमेर जिले में लंपी बीमारी की शुरूआत यहीं से हुई थी।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
