हिंगोली: बीते दिनों भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई हिस्सों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। साथ ही बारिश में कई किसानों की कृषि भूमि भी बह गई है। भारी बारिश की वजह से नुकसान झेल रहे किसानों की सूची में हिंगोली जिले के किसान भी शामिल हैं। हिंगोली जिले में जुलाई और अगस्त के महीने में अत्यधिक बारिश हुई थी। इस बारिश में किसानों को नुकसान हुआ था। लेकिन, हिंगोली जिले के सेनगांव तालुका समेत अन्य दो तालुका के किसानों को सरकार से राहत नहीं मिली है। ये हालात तब हैं, जब राज्य सरकार की तरफ से सभी जिलों के किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी की गई है। लेकिन, हिंगोली जिले के सेनगांव तालुका और दो गांवोंं के किसानों के नाम मुआवजा सूची से बाहर रखे गए हैं। इसके बाद से क्षेत्र के किसान सरकार से नाराज हैं। ऐसे में किसानों ने सड़कों पर दूध फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
