देश भर में पिछले एक हफ्ते से रूक- रूक कर बेमौसम बारिश हो रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बेमौसम बारिश से प्याज, भिंडी, टमाटर और लौकी के साथ-साथ बागवानी फसलों को भी बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से हरी सब्जियों की खेती बिल्कुल चौपट हो गई है। ऐसे में किसानों ने अपने-अपने राज्य सरकारों से आर्थिक सहायता की मांग की है। किसानों का कहना है कि मार्च महीने के दौरान हुई बेमौसम बारिश ने पहले रबी फसलों को तबाह किया और अब वह बागवानी और हरी सब्जियों के लिए बहुत बड़ा संकट बन गई है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
