रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के बाद अब उनके खाते में एक बार फिर से एक अन्य योजना के तहत राशि भेजी गई है। इस बार उनके खाते में गोधन न्याय योजना के तहत 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों के खाते में 7 करोड़ 4 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के मुताबिक, 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों और भूमिहीनों से खरीदे गए 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रुपए दिए गए। इसी तरह गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रुपये और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रुपये की लाभांश राशि दी गई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हर महीने की 5 से 15 तारीख किसानों के लिए खास होती है। क्योंकि इस दिन उन्हें गोधन न्याय योजना की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
