Site icon Krishi Pitaara

लहसुन के भाव में क्यों दिख रही है तेजी?

नई दिल्ली: पिछले कुछ हफ्तों की बात की जाए तो लहसुन की कीमतों में काफी तेजी से उछाल आया है। कुछ मंडियों में लहसुन की कीमत 400 रुपये प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गई थी। दरअसल, लहसुन के दाम बढ़ने के पीछे जो मुख्य वजह है, वह है लहसुन की फसल का खराब होना। कई राज्यों में  खराब मौसम के चलते लहसुन की फसलें खराब हो गई हैं, जिसके चलते कीमतों में उछाल आया है। फसल खराब होने के चलते दूसरी फसल की रोपाई में वक्त लगा। इस वजह से लहसुन की नई फसल आने में देरी है। ये कुछ वजहें हैं, जिनकी वजह से लहसुन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Exit mobile version