Site icon Krishi Pitaara

उत्तर प्रदेश: कृषि उत्पादों के निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर (एक लाख करोड़ डालर) की अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए देश से निर्यात होने वाले कृषि उत्पादों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपी जीआइएस 2023) के जरिए फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में सरकार 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। सरकार, यूपी के कृषि उत्पादों को ब्रांड बनाकर अमेरिका सहित दूसरे देशों में उनका प्रमोशन करेगी ताकि विदेशी निवेशक प्रदेश के इन सेक्टरों में भी निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएं।

उत्तर प्रदेश: कृषि उत्पादों के निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना
Exit mobile version