Site icon Krishi Pitaara

उत्तर प्रदेश: सरकार ने किया पुराने कृषि कर्ज को माफ करने का ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को तोहफा देते हुए उनके पुराने कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है। बता दें कि इस बार खरीफ सीजन में किसानों को सूखा और अनियमित मानसून के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसे देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने किसानों को उनके द्वारा लिए गए ऋण को माफ करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 33 हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा। कर्ज माफी योजना के तहत किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

Exit mobile version