Site icon Krishi Pitaara

उत्तर प्रदेश बजट 2024-25: किसानों के हित में इन योजनाओं की घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। सबसे बड़े बजट में किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश में कृषि के लिए तीन नई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। राज्य कृषि विकास योजना, विश्व बैंक सहायतित एग्रीज योजना और तीसरी योजना विकास खंडों-ग्राम पंचायतों में स्वचालित मौसम केंद्र और स्वचालित वर्षा मापी यंत्र स्थापित करने से जुड़ी है।

राज्य कृषि विकास योजना और विश्व बैंक सहायतित कृषि योजना के लिए बजट में 200-200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि की तीसरी योजना मद में 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में भी किसानों को सिर आंखों पर रखा गया है। किसानों के हित को साधते हुए बजट सर्वसमावेशी रहा।

Exit mobile version