Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

उत्तर प्रदेश: धान की बिक्री करने से वंचित रह गए किसानों को मिली बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देते हुए एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा धान की खरीद को लेकर की है। उन्होंने कहा है कि जब तक किसान धान केंद्रों पर आएंगे, खरीद जारी रहेगी। यह फैसला उन किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, जो किसी कारणवश अपने धान की बिक्री करने से वंचित रह गए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य के काफी किसानों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि साल 2022 के खरीफ सीजन के दौरान सूखे जैसी स्थिति की वजह से कई जिलों में किसानों ने फसल बुवाई देरी से की थी। इससे फसल की कटाई में देरी हुई। ऐसे में काफी किसानों को धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में विलंब हो गया। अब राज्य सरकार के इस फैसले से एक बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है।

आपको बता दें कि फिलहाल राज्य में सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए का 2060 रुपये प्रति क्विंटल तय है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के इच्छुक किसानों को खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

Exit mobile version