Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

यूपी तारबंदी योजना 2025: किसानों को मिलेगी 60% सब्सिडी

UP Tarbandi Yojana 2025)

UP Tarbandi Yojana 2025)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की सुरक्षा और आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है यूपी तारबंदी योजना 2025 (UP Tarbandi Yojana 2025)। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग (कटीले तार) लगवा सकते हैं। खास बात यह है कि किसानों को इस पर 60% तक की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है, जबकि केवल 40% खर्च किसान को खुद उठाना होता है।

यूपी तारबंदी योजना 2025 क्या है?

यह योजना किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए शुरू की गई है। खेतों के चारों ओर लगाए गए तार में हल्का करंट प्रवाहित होता है, जो सुरक्षित और नियंत्रित होता है। इससे पशुओं को चोट नहीं लगती लेकिन वे खेतों की तरफ नहीं आते। इस तरह किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और उपज में नुकसान कम कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

इस योजना के कई प्रमुख उद्देश्य हैं, जैसे: किसानों की फसल को आवारा जानवरों से बचाना, खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाना, किसानों की आय में वृद्धि करना और किसानों का खेती के प्रति विश्वास बढ़ाना इत्यादि।

यूपी तारबंदी योजना के लाभ

यूपी तारबंदी योजना 2025 के जरिये किसानों फसलें आवारा पशुओं से सुरक्षित रहेंगी। इसके लिए सरकार कुल खर्च का 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में देगी। किसान को केवल 40% खर्च वहन करना होगा। तार में हल्का करंट होने से जानवर खेत में प्रवेश नहीं करते, इससे फसल सुरक्षित रहती है। तरबंदी से फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार होता है।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

यूपी तारबंदी योजना 2025 का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसका लाभ केवल किसानों को मिलेगा। आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। खुद की खेती योग्य भूमि होना आवश्यक है। साथ ही, पहले इस योजना का लाभ न लिया हो।

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, खेत से संबंधित दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, खसरा–खतौनी, बिजली का बिल और बैंक खाता विवरण इत्यादि यूपी तारबंदी योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ हैं।

यूपी तारबंदी योजना 2025 में आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले http://upagriculture.com पर जाएं। इसके बाद “टोकन बनाएं” विकल्प पर क्लिक करें। नया फॉर्म खुलने पर सभी जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर टोकन जनरेट करें। बिल और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

यूपी तारबंदी योजना 2025 किसानों के लिए एक बड़ा अवसर है। इस योजना से किसान अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचा सकते हैं और नुकसान से राहत पा सकते हैं। सरकार की ओर से दी जाने वाली 60% सब्सिडी इसे किसानों के लिए और भी फायदेमंद बनाती है। जो किसान खेतों में आवारा जानवरों की वजह से परेशान हैं, उन्हें इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी के बाढ़ प्रभावित किसानों को 25 अक्टूबर तक बीज वितरण के आदेश

Exit mobile version