Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

यूपी में श्रीअन्न खरीद शुरू, पंजीकरण अनिवार्य

यूपी में श्रीअन्न की खरीद शुरू

खनऊ: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। योगी सरकार ने श्रीअन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2025-26 खरीफ सीजन की खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद की जाएगी। किसानों को इसका लाभ तभी मिलेगा जब वे fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराएंगे। खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही होगी।

पंजीकरण की अनिवार्यता और भुगतान व्यवस्था

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार:

किसानों के लिए मदद की व्यवस्था

श्रीअन्न का बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

मक्का खरीद वाले जिले

बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया और ललितपुर।

बाजरा खरीद वाले जिले

बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर-देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई और उन्नाव।

ज्वार खरीद वाले जिले

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर और जालौन।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्रालय की सलाह, FIRB तकनीक अपनाएँ किसान

Exit mobile version