Site icon Krishi Pitaara

इस बार प्याज के अच्छे दाम मिलने से किसानों को राहत

This time farmers are relieved by getting good prices for onions

नई दिल्ली: पिछले साल प्याज की कीमतें अच्छी नहीं मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कई किसानों को अपनी फसल की लागत तक नहीं मिल पाई थी और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। हालांकि, इस बार शुरुआती आवक के साथ ही किसानों को बेहतर कीमतें मिल रही हैं। फिलहाल मंडी में प्याज का थोक भाव 35 से 40 रुपये प्रति किलो के आसपास है। वहीं, 40 किलो प्याज का भाव 1,300 से 1,400 रुपये तक चल रहा है। कीमतों में आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: देश भर में रबी फसलों की कुल बुआई 37.56 लाख हेक्टेयर

Exit mobile version