Site icon Krishi Pitaara

ये हैं जैविक खेती से होने वाले फायदे

नई दिल्ली: जैविक खेती करने के कई फायदे हैं। मसलन – जैविक खेती करने से जहां फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होती है वहीं, इससे किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा भी होता है। खेती की इस विधि में जैविक खाद का प्रयोग होने से यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिए भी काफी बेहतर होता है। जैविक खेती के लिए पानी का भी कम इस्तेमाल किया जाता है। वहीं जैविक खेती से पशुपालन को भी बढ़ावा मिलता है। जैविक खेती और पशुपालन आपस में जुड़े हुए हैं। जहां खेतों में प्रयोग होने वाले जैविक खाद में पशुओं का अभीष्ट पदार्थ होता है, तो वहीं पशुओं को आहार के रूप में खेतों से तैयार किया हुआ हरा चारा मिल जाता है।

Exit mobile version