Site icon Krishi Pitaara

बिहार में मसाला खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा 20 हज़ार तक अनुदान

पटना: बिहार सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर एक और ठोस कदम उठाया है। अब परंपरागत खेती के साथ किसान मसालों की खेती से भी अच्छी कमाई कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने ‘बीज मसाले की योजना’ शुरू की है, जिसके तहत किसानों को धनिया, मेथी, सौंफ़, मंगरैला और अजवाइन की खेती के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य के सभी 38 ज़िलों में किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 की लागत का 40 फ़ीसदी यानी 20,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

Exit mobile version