Site icon Krishi Pitaara

छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के चालू खरीफ सीजन में अब तक के सभी वर्षों का रिकार्ड टूट गए हैं। राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। राज्य के 22.86 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। इसके एवज में इन किसानों को 21,237 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत उनके बैंक खातों में सीधे किया गया है।पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी।

Exit mobile version