Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 को करेंगे कृषि आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर (शनिवार) को दिल्ली के पूसा कृषि विज्ञान परिसर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में किसानों के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन योजनाओं का लक्ष्य भारत के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर, टिकाऊ और वैश्विक नेतृत्व के योग्य बनाना है। इस कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन योजनाओं की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी जिन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें देश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं:

कृषि क्षेत्र में अब तक की प्रमुख उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं ने कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम” की भावना के साथ केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें मिलकर किसानों के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम खेती-किसानी को नए युग में ले जा रहे हैं।

कृषि क्षेत्र की 5 बड़ी योजनाएं जिनसे किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

1. दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

2. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

3. कृषि अवसंरचना कोष (AIF)

4. एफपीओ मिशन (कृषक उत्पादक संगठन)

5. प्राकृतिक खेती मिशन

प्रधानमंत्री किसानों से करेंगे सीधा संवाद

पूसा, दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इनमें दलहन उत्पादक किसान, एफपीओ प्रतिनिधि, प्राकृतिक खेती और AIF से जुड़े लाभार्थी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सुब्रमण्यम हॉल में प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और चयनित लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।

देशभर में जुड़ेगा 1 करोड़ से ज्यादा किसान समुदाय

कृषि मंत्री ने बताया कि यह आयोजन केवल पूसा तक सीमित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशभर में:

लगभग 1 करोड़ किसान भौतिक रूप से और 1.25 करोड़ किसान ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ेंगे।

कृषि आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

कृषि मंत्रालय का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की जा रही ये योजनाएं आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इनसे उत्पादकता में वृद्धि, किसानों की आय दोगुनी करने, ग्रामीण रोजगार सृजन और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: दलहन आत्मनिर्भरता मिशन: दिवाली से पहले PM मोदी कर सकते हैं ऐलान

Exit mobile version