Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

झारखंड: पशुपालन से जुड़े लोग राज्य सरकार की इस योजना का उठा सकते हैं लाभ

नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने पशुपालन में शामिल राज्य के लोगों के लिए कुछ दिनों पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इससे राज्य के पशुपालकों की दशा काफी हद तक सुधरेगी। जैसा कि आप सब जानते हैं कि कृषि के जरिये आमदनी बढ़ाने के तरीकों में पशुपालन का एक बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए केंद्र सरकार सहित विभिन्न राज्य सरकारें पशुपालन के महत्व को समझते हुए इसे प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही हैं।

अभी हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर कई घोषणाएँ कीं। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य झारखंड के किसानों की आय को बढ़ाना है। यह योजना केंद्र और राज्य द्वारा संचालित होगी। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 355.27 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

आपको बता दें कि वर्ष 2020-21 में इस योजना के संचालन के लिए 154.67 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को गाय, सूकर, बकरी आदि पशुओं को पालने के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर लक्ष्य निर्धारित अनुदान दिया जाएगा।

Exit mobile version