Site icon Krishi Pitaara

अमेरिकन आम इरविन और सेंसेशन का देसी वर्सन मोदी 2 की खेती बिहार में

अब बिहार में विदेशी आम की खेती शुरू हो गयी है। भागलपुर के किसान अब फ्लोरिडा अमेरिका में होने वाले आम इरविन और सेंसेशन प्रजाति को क्रॉस कराकर आम की उन्नत प्रभेदी नस्ल को उगा रहे है। जल्द ही ये आम मोदी 2 के नाम से बाजार में होगा उपलब्ध। इसको लेकर भागलपुर के मैंगो मेन कहे जाने वाले अशोक चौधरी ने इसका पौधा तैयार कर आम का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। जिसका नाम उन्होंने मोदी 2 रखा है।

कृषि विभाग की तरफ से पटना में आम उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 140 से अधिक किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। समूचे बिहार से आए रसीले आम इन दिनों पटना में आयोजित आम उत्सव में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

Exit mobile version