Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार चला रही है यह विशेष योजना

नई दिल्ली: महिला किसानों के लिए केंद्र सरकार एक विशेष योजना चला रही है। इस योजना का नाम है – महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना। इससे लाखों महिला किसानों को फायदा पहुंच रहा है। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना को ग्रामीण महिला आजीविका मिशन के जरिए लागू किया जा रहा है। इसके लिए 29 राज्यों में कुल 34 लाख स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का चयन किया गया है। इनमें से अधिकांश सदस्य एसएचजी, पर्यावरण, पशुधन व कृषि से संबंधित उद्यमों में सक्रिय हैं।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को कृषि में अधिकार संपन्न बनाना है। कृषि के क्षेत्र में आजकल महिला किसानों की संख्या काफी बढ़ रही है। इसे देखते हुए महिला किसानों की स्थिति मे सुधार करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना की शुरुआत की गई है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की फ्लैगशिप योजना से 36 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा पहुंचा है। महिलाओं को कृषि से जुड़े कामों में लगाए रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों में 84 परियोजनाओं के लिए 847 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इससे लगभग 36 लाख महिला किसानों को लाभ हुआ है। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version