Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

झारखंड बजट: जानिए, इस बजट में किसानों और आम जनता के लिए क्या है खास?

राँची: झारखंड में नवगठित हेमंत सोरेन सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। इसमें वित्तीमय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 86 हजार 370 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किए गए हैं। अपने बजटीय अभिभाषण में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किसानों और गरीबों पर विशेष मेहरबानी दिखते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इसमें गरीबों के लिए 100 यूनिट मुफ्त बिजली और 100 मोहल्लाा क्लिनिक खोलने की घोषणा शामिल है। जबकि किसानों के लिए ऋण माफी योजना की शुरुआत विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों पर भी सरकार अपने बजट के जरिये मेहरबान हुई है। अब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार रुपये अधिक दिए जाएंगे। इससे उसे आवास बनाने में सहूलियत होगी। हेमंत सोरेन सरकार ने अपना खजाना खोलते हुए नए वित्तीेय वर्ष 2020-21 के लिए 10 बड़ी योजनाओं की घोषणा की है।

सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर एपीएल परिवारों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना योजना की शुरुआत की है। एपीएल परिवारों को अब पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के तहत एक लाख रुपये तक के खर्चे का जिम्मा बीमा कंपनियों पर होगा। शेष चार लाख में दो लाख राज्य सरकार और दो लाख लाभुक परिवार के द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार के अनुसार इस योजना के जरिये राज्य के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ दिया जाएगा। वैसे इस बीमा की एक प्रमुख शर्त ये है कि इसके दायरे में राज्य और केंद्र सरकार के नियमित कर्मी नहीं आएंगे।

बजट के अन्य प्रमुख बिन्दु:
Exit mobile version