Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

देशभर में झमाझम बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना: IMD

इस राज्य के आपदा प्रभावित किसान

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में भी अगले पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक और उत्तराखंड में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम भारत में गुजरात क्षेत्र में शुक्रवार को ही बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले सात दिनों तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में लगातार बारिश होती रहेगी। मराठवाड़ा में 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 29 अगस्त और 4 सितंबर को बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के साथ मराठवाड़ा में 29 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

उत्तरपश्चिम भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम राजस्थान में 31 अगस्त और 1 सितंबर को तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक, उत्तराखंड में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक, पंजाब में 30 अगस्त को और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त तथा 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी होगी।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में होगी बारिश

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। तटीय कर्नाटक में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और 29 व 30 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल में 29 और 30 अगस्त तथा 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है जबकि 29 अगस्त को वहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में भी 29 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 से 31 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

पूर्व और मध्य भारत में भी बारिश का असर व्यापक रूप से दिखेगा। मध्य प्रदेश में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 से 31 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है और 29 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में 29 अगस्त और 4 सितंबर को, बिहार में 29 और 30 अगस्त को तथा झारखंड में 30 अगस्त और 2 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तरपूर्व भारत में 4 सितंबर  तक भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पूर्व भारत में अरुणाचल प्रदेश में 29 और 30 अगस्त तथा 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 29 अगस्त को यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नगालैंड और मिजोरम में 29 अगस्त को बहुत भारी बारिश की आशंका है। IMD ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों और यात्रियों को भी अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version