Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 10 अगस्त तक भरपूर बारिश के आसार

लखनऊ: मौसम केंद्र, लखनऊ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के साथ कुछ जगहों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, 10 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने के साथ ही पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने यह कहा कि शनिवार को बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर और इन आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। हरदोई, फर्रुखाबाद, कमीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी और इटावा में भी तेज बारिश हो सकती है। जबकि औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं, जबकि 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ जगह और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी में कुछ और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अब तक 318.8 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 380.4 मिमी के सापेक्ष 84 प्रतिशत है। गंगा नदी के जनपद बदायूं व फर्रुखाबाद में खतरे के जलस्तर से ऊपर बाढ़ हो रही है। वर्तमान में प्रदेश के 07 जनपदों के 168 गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं।

Exit mobile version