Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

उत्तर प्रदेश में सरकार करेगी प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जीवामृत व बीजामृत पर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए योगी सरकारी कई योजनाएं भी चला रही है। इसी क्रम में इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश का एक दल प्राकृतिक खेती के अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र के गुरुकुल जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उसके विकास के लिए उत्तर प्रदेश प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह बोर्ड प्राकृतिक खेती के लिए लोगों का मार्गदर्शन करने और गाइडलाइन बनाने का काम करेगा। 

Exit mobile version