जयपुर जिले के किसानों और पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। रुद्र शिवम डेयरी, ग्राम भैराणा, अजमेर रोड, जयपुर में 17 सितंबर 2025 को गोपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण देश के प्रसिद्ध नेशनल ट्रेनर श्री सुरेंद्र अवाना द्वारा दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम हर महीने की 17 तारीख को आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक और किसान इसका लाभ उठा सकें।
गोपालन प्रशिक्षण में क्या होगा खास?
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों को गोपालन से जुड़ी आधुनिक और व्यावहारिक तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा होगी:
नस्ल संवर्धन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीकें।
आहार एवं आवास निर्माण व्यवस्था।
चारा उत्पादन और उसके वैज्ञानिक तरीके।
स्वास्थ्य प्रबंधन की आसान और कम लागत वाली विधियां।
गो-आधारित जैविक खेती की जानकारी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डेयरी परिसर का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया जाएगा। यहां वे देख सकेंगे कि किस तरह प्रति गाय 20 से 25 लीटर दूध उत्पादन संभव है और किस प्रकार न्यूनतम खर्च में गो-स्वास्थ्य प्रबंधन किया जा सकता है। साथ ही, 25 तरह के हरे चारे वाले खेत का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण का समय और शुल्क
यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। पंजीकरण शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है, जिसमें प्रतिभागियों को प्रातः अल्पाहार और दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
पंजीकरण कैसे करें?
पशुपालक और किसान, जो प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना नाम और पता 8949019549 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन से रूट चार्ट अलग से भेज दिया जाएगा।
स्थान का पता:
रुद्र शिवम डेयरी, ग्राम भैराणा, पोस्ट बिचून, वाया मौखमपुरा, अजमेर रोड, जयपुर, राजस्थान – 303604
लोकेशन लिंक: Google Maps पर देखें
गोपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुपालकों के लिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, जैविक खेती सीखने और चारे की आधुनिक तकनीकों को समझने का सुनहरा अवसर है। सीमित शुल्क में यह प्रशिक्षण किसानों और गोपालकों की आय बढ़ाने और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें: अक्टूबर में इन सब्जियों की खेती से किसानों की होगी तगड़ी कमाई
ये वीडियो देखें: मछली पालक, विशेषज्ञ किसान सुरेन्द्र अवाना से जानें बम्पर मुनाफ़े का राज

