Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

अचार में इस्तेमाल होने वाले करौंदा की खेती भी एक साथ दो फायदे का सौदा।

जब अचार की बात आती है तो अधिकांश घरों में आवला और आम का अचार प्रमुख रूप से रखा जाता है तो वही करौंदा का अचार भी कहीं ना कहीं अपने आप में एक बड़ा स्थान रखता है। करौंदे का अचार कम समय के लिए घरों में रखा जाता है तो वही करौंदा की खेती कैसे की जाती है, यह करौंदा कितने समय में फल देता है और उसको लगाने से किसान को क्या फायदा है।

आज हम इस खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी अपने दर्शकों को देना चाहते हैं। जिसमें किसान कृपाराम निवासी निमोनी के द्वारा बताया गया कि उन्होंने सरकारी मदद से अपने खेत में करौंदा के पौधे लगाए थे जो की 5 वर्ष पहले लगाये गए थे। अब करौंदा उन्हें फल देने लगा है। जिसका फल वह बाजार में आसानी से बेच रहे हैं तो वही करौंदा लगाने से किसान को सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि खेत में तारबाड़ का काम करौंदा के पौधे कर रहे हैं।

किसान की फसल की रखवाली इन्हीं पेड़ पौधों से हो रही है। इस क्षेत्र में अभी तक किसी भी किसान के द्वारा इस तरह अपने खेतों में करौंदा नहीं लगाए गए। तो वही किसान कृपाराम के द्वारा भगवान पर भरोसा करते हुए अपने खेत में करौंदा लगा लिया गया था। जिसका आज उन्हें भरपूर लाभ मिल रहा है सुनिए क्या कहना है:

रिपोर्ट: अनुज श्रोत्रिय (झांसी)

Exit mobile version