Site icon Krishi Pitaara

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसले लिए, जो सीधे किसानों से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने जैविक उत्पादों, बीजों और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन नई सहकारी समितियों की स्थापना करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति सीसीईए की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि किसान सहकारिताएं जो किसानों, किसानों की आय और कृषि उत्पादन से जुड़ी हैं, ग्रामीण भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने आज सहकारिता के क्षेत्र में तीन मुख्य फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने नेशनल एक्सपोर्ट सोसाइटी, नेशनल कोऑपरेटिव सोसाइटी फॉर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स और नेशनल लेवल मल्टी-स्टेट सीड कोऑपरेटिव सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी दी।

Exit mobile version