Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

केंद्र सरकार कर सकती है फसल बीमा योजना में बदलाव

केंद्र सरकार फसल बीमा योजना में बदलाव कर सकती है। खास बात यह है कि बीमा के नए फॉर्मेट को इसी खरीफ सीजन में लागू किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, पुराने फसल बीमा फॉर्मेट के तहत बीमा कंपनियों को फसल मुआवजा देने में ज्यादा खर्च करना पड़ता था। इसलिए कंपनियां फसल बीमा करने से पीछे हट रही थीं। अब कहा जा रहा है कि नए फॉर्मेट के तहत राज्यों को दो नए ऑप्शन दिए जाएंगे। इसी के आधार पर बीमा कंपनियाँ किसानों को मुआवजा राशी का भुगतान करेगी। खबर ये भी है कि सरकार पशु बीमा स्कीम में भी जल्द ही बदलाव कर सकती है।

Exit mobile version