Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

काले गेहूं (Black Wheat) की खेती – I

DESK : किसान मित्रों, आलू, टमाटर व चावल के बाद अब काला गेहूं भी आ गया है। तो आज के कृषि पिटारा में चलिये जानते हैं कि काले गेंहू की कुछ विशेषताओं के बारे में। किसान मित्रों, ऐसा बताया जा रहा है कि काला गेहूं भारत में पहली बार आया है। और यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है। पिछले वर्ष नवंबर में नेशनल एग्री फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, मोहाली द्वारा सात साल की रिसर्च के बाद काले गेहूं का पेटेंट कराया था।

एनएबीआइ ने इस गेंहू को ‘नाबी एमजी’ नाम दिया है। पंजाब और हरियाणा में काले गेहूं की खेती करने वाले किसान बताते हैं कि शुरू में इसकी बालियां भी आम गेहूं जैसी हरी होती हैं, पकने पर दानों का रंग काला हो जाता है।

#BlackWheat#KalaGehun#NABI_MG#NABI#नाबी_एमजी#Agriculture#काला_गेंहू#NewCrop#Farming#NewIdeas#Profit

Exit mobile version