Site icon Krishi Pitaara

बिहार बोर्ड डीएलएड के विभिन्न सत्रों के लिए 23 जून से लिए जाएंगे आवेदन

पटना: बिहार बोर्ड के द्वारा डीएलएड सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष और सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 23 जून से आवेदन कर सकेंगे। ये आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://www.biharboardvividh.com/ पर 22 जून को आवेदन फॉर्म अपलोड किया जायेगा। इसके बाद 23 से 30 जून तक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क एक जुलाई तक जमा किया जा सकेगा। जो अभ्यर्थी समय पर शुल्क जमा करने से चूक जाएंगे उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। वे विलंब शुल्क के साथ दो से छह जुलाई तक फॉर्म भर सकेंगे। जहाँ तक बात है शुल्क की तो सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 13 सौ रुपये जमा करने होंगे। जबकि 2018-20 सत्र के द्वितीय वर्ष के लिए अभ्यर्थियों को 1425 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब से शुल्क जमा करने पर अभ्यर्थियों को इसके अतिरिक्त 175 रुपये और देने होंगे।

यदि अभ्यर्थी द्वारा फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है तो वह 08 जुलाई से 11 जुलाई तक सुधार के लिए आवेदन कर सकेगा। बिहार बोर्ड के द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं। ये हेल्पलाइन नंबर हैं: 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227

Exit mobile version