चरखी दादरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गौशालाओं में मवेशियों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए राज्य में छह पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोलने की घोषणा की है। खट्टर ने सोमवार को चरखी दादरी में हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन कार्यक्रम में कहा कि, ‘हमारी संस्कृति में गायों का धार्मिक महत्व है। प्रस्तावित छह पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में से एक पॉलीक्लिनिक की स्थापना चरखी दादरी में की जाएगी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए करने के साथ ही प्रदेश सरकार मवेशियों की रक्षा के लिए समर्पित प्रयास कर रही है।‘
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
