Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

किसानों के पास बहुत जल्द पहुंचेगी पीएम किसान की 14वीं किस्त

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी हो चुकी है। अब किसान इस योजना की 14वीं किस्त के इंतज़ार में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने के आखिरी हफ्ते या जून के शुरुआती दिनों में पीएम किसान की 14वीं किस्त जारी की जा सकती है। इस हिसाब से अब किसानों को 14वीं किस्त के लिए अधिक इंतज़ार नहीं करना होगा। एक महीने के अंदर उनके खाते में पीएम किसान की राशि पहुंच सकती है।

पूरे देश में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि एक महीने के बाद वे धान की खेती की तैयारी में लग जाएंगे। ऐसे में सीमांत और छोटे किसानों को खाद व बीज के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। यदि समय से पहले सरकार 14वीं किस्त जारी कर देती है, तो किसानों को कृषि कार्यों के लिए किसी प्रकार के आर्थिक संकट से नहीं गुजरना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को पीएम किसान की 13वीं किस्त जारी की थी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार ने 16 हजार 800 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इससे 8 करोड़ से अधिक किसानों को 13वीं किस्त का लाभ पहुँचा था। केंद्र सरकार ने पीएम किसान के लाभार्थियों की मदद करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर किसान चाहें तो किसी भी समस्या की स्थिति में 155261 या 1800115526 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा कर समाधान पा सकते हैं। अगर किसान 14वीं किस्त के लिए पीएम किसान की सूचि में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो वे पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। केंद्र सरकार ने इस योजना को सीमांत और कम जोत वाले किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए लॉन्च किया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की राशि देती है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार किसानों को ये राशि तीन से चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्तों में देती है। पीएम किसान की ये राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी की जाती है।

Exit mobile version