Site icon Krishi Pitaara

बुंदेलखंड के निवादा में अमरूद के बाग से हो रहा अच्छा मुनाफा

जनपद हमीरपुर के विकासखंड मुस्कुरा के ग्राम लोदीपुर निवादा में चार बीघे में तैयार अमरूद के बाग में जो इस समय सुंदर फल देकर किसानों को आय बढ़ाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं अमरूद के बगीचे के जो किसान सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि अमरूद के पेड़ को आषाढ़ माह में रोपित किया जाता है और इसे सुबह शाम पानी देकर निरंतर इसकी देखभाल की जाती है इंसमे गोबर की खाद का प्रयोग किया जाता है ताकि पौधा अच्छे से मजबूती से तैयार हो सके।

बागवानी से बुन्देलखण्ड के किसानों के भी आएंगे अच्छे दिन

सुनील कुमार ने बताया कि 3 वर्ष में अमरूद फल देने लगता है और जब इसके फल आते हैं तब इसके फल को बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है यही हमारी आय को बढ़ाने का काम करते हैं सुनील कुमार कुशवाहा जिनके पिता बच्ची लाल कुशवाहा इसके बगीचे को निरंतर देखभाल करके आज इस मुकाम तक बाग को तैयार किया है सुनील कुमार का कहना है कि इस बाग से उन्हें एक लाख से सवा लाख प्रति सीजन में मुनाफा हो रहा है जो बुंदेलखंड के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए एक नया माध्यम कारगर सिद्ध हो सकता है।

रोहित सिंह राजावत

Exit mobile version